पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कपड़ा बाजार को मार्च की अच्छी ग्राहकी से बंधी उम्मीद

कपड़ा बाजार को मार्च की अच्छी ग्राहकी से बंधी उम्मीद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्तमानमें कपड़ा बाजार में ग्राहकी का वातावरण सामान्य बना हुआ है। बाजार में फरवरी माह की ग्राहकी लगभग पूरी हो चुकी है। आगामी अप्रैल माह के लग्नसरा की ग्राहकी मार्च महीने से अच्छी निकलने की उम्मीद है। मार्च से ग्रामीण क्षेत्रों की फसलें भी बाजार में अाने लगेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्राहकी का अच्छा वातावरण बनेगा। साथ ही रुपए का फ्लो भी मार्केट में अच्छा बनने की उम्मीद है।

वर्तमान में हैवी वर्क डिजाइनर साड़ियों की मांग बाजार में ज्यादा बनी हुई है। सिंथेटिक प्रिंटेड बॉर्डर वाली साड़ियों की मांग भी बाजार में है। कपड़ा बाजार स्थित महेंद्र ट्रेडर्स के संचालक आशीर्ष गर्ग ने बताया कि ब्रांडेड मिलों की हैवी ब्लाउज के साथ बॉर्डर, लहंगा पैटर्न डिजाइनर साड़ियां, हैवी वर्क की वैवाहिक साड़ियों का कलेक्शन राेज रहा है। साईमोर प्रिंट्स सूरत ने प्रिंटेड बॉर्डर के साथ जॉर्जेट बेस साड़ियों का नया कैटलॉग लॉन्च किया है। लक्ष्मीपति साड़ी सूरत द्वारा भी नया कलेक्शन बाजार में लॉन्च किया गया है। सुभाष साड़ी सूरत द्वारा आगामी सप्ताह में नया कलेक्शन लॉन्च किया जाएगा। वहीं बेला साड़ी द्वारा पिछले सप्ताह लॉन्च किए गए डिजाइनर प्रिंट्स साटन बॉर्डर के कलेक्शन को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। आगामी सप्ताह में काफी अच्छी ग्राहकी रहने की उम्मीद है।