- Hindi News
- दुबई फूड फेस्टिवल में चावल के अच्छे व्यापार की संभावना
दुबई फूड फेस्टिवल में चावल के अच्छे व्यापार की संभावना
दुबईमें फूड फेस्टिवल शुरू हो चुका है। यह 12 फरवरी तक चलेगा। इससे चावल में अच्छे व्यापार की संभावना से पंजाब और हरियाणा से करीब 60 से 70 राईस सेलर्स यहां पहुंचे हैं। इसे चावल का हब बनाया गया है। इसमें यूराेप, अमेरिका, सउदी अरब, कुवैत, पाकिस्तान के व्यापारी भी आएंगे।
वहीं भारत से सैकड़ों कंटेनर का व्यापार करने की इच्छा रखते हैं। हालही में आई अच्छी फसल के चलते भाव कम होने डॉलर मजबूत होने से अच्छे व्यापार की उम्मीद बनी है। छावनी के चावल व्यापारी दयालदास अजीतकुमार के मुताबिक इसमें व्यापार ट्रेडिशनल बसमती, 1121 और 1509 का अच्छा व्यापार होता है। इससे तेजी का माहौल बन सकता है। ईरान के निर्यात पर भी वहां की सरकार से चर्चा हो सकती है और निर्यात खुलने की उम्मीद की जा सकती है। अभी चावल में घरेलू मांग काफी अच्छी बनी हुई है और लग्नसरा की मांग भी है। इससे चावल में अागे अच्छी तेजी की उम्मीद है।
वर्तमान में ट्रेडिशनल बासमती धान का भाव 3500 से 3600, 1121 का 3000 से 3200, 1509 का 2900 से 3000 रुपए के बीच चल रहा है। कम भाव के बासमती धान के कारण शरबती, सुगंधा, पीआर 11 की मांग काफी कम हो चुकी है। मोटे चावल में भी पीडीएस प्रणाली के तहत सरकार द्वारा गरीबों को 2 और 3 रुपए किलो के चावल उपलब्ध कराने से खुले बाजार में मोटे चावल की बिक्री पर काफी असर पड़ा है। इससे भाव में तेजी की कोई संभावना बन रही है।