पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिरसिंगपुर को हराकर सारणी चैंपियन

बिरसिंगपुर को हराकर सारणी चैंपियन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। सुनीलसेलकारे (40), एसके दुबे (23) की शानदार पारी और रियाज खान (4 विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के दम पर सारणी क्षेत्र ने रोमांचक फाइनल में बिरसिंगपुर को एक गेंद शेष रहते 4 विकेट से हराकर यहां खालसा मैदान पर खेली गई मप्र पावर मैनेजमेंट कं. लि. की राज्य स्तरीय अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट स्पर्धा का खिताब जीत लिया। स्पर्धा का पुरस्कार वितरण मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कं. लि. इंदौर क्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय मोहासे ने की। खालसा एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष चरणजीत सिंह सैनी विशेष अतिथि थे। संचालन हेमंत परेता ने किया और स्पर्धा सचिव आरडी क्षीरसागर ने आभार माना। बिरसिंगपुर के गिरीश प्रताप सिंह श्रेष्ठ बल्लेबाज, महेश पंडागरे श्रेष्ठ गेंदबाज और सारणी के सुनील सेलकारे श्रेष्ठ ऑलराउंडर चुने गए।

संक्षिप्त स्कोर : खालसा स्टेडियम : बिरसिंगपुर : 20 ओवर में 7 विकेट पर 112 रन (गिरीश प्रताप सिंह 50*, दीपक पांडे 17 रन, रियाज खान 4, अजय डांगी 2, पंकज उपाध्याय 1 विकेट), सारणी : 19.5 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन (सुनील सेलकारे 40, राहुल प्रजापति 13, एके दुबे 23 रन, गिरीश प्रताप 2, सौरभ गुर्जर, नवीन पटेल, प्रदीप सिंह 1-1 विकेट).

विजेता सारणी टीम ट्रॉफी और अतिथियों के साथ।