जंप रोप में मेड़तवाल स्कूल चैंपियन
इंदौर | मेड़तवालपब्लिक स्कूल ने इंटर स्कूल जंप रोप स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियनशिप जीत ली। मेड़तवाल स्कूल ने 7 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य पदक जीता। स्पर्धा का पुरस्कार वितरण ईश्वर बाहेती, नानक चेलानी, दीपक टोंग्या के आतिथ्य में हुआ। स्पर्धा में 13 स्कूलों के 128 खिलाड़ियों ने बालक और बालिका वर्ग के 19 वर्ष आयु समूह में हिस्सा लिया।
सभीवर्गों में प्रथम परिणाम : बालक : आशुतोषअवस्थी, शुभम सिसौदिया, राजीव यादव, चिरायु राठौर, बालिका: कृतिसोलंकी, तान्या चौहान, दिव्यांशी चौहान, वैष्णवी पाटिल, डबल टच टीम स्पर्धा में मेड़तवाल स्कूल को बालिका और बालक वर्ग में स्वर्ण पदक।