बंगाल फालोऑन के लिए विवश
वर्तमानसत्र में रणजी ट्रॉफी डैब्यू करने वाले मध्यप्रदेश के गेंदबाजों ने ग्रुप-ए के अपने आखिरी मुकाबले में बंगाल को पहली पारी में 219 पर समेटकर फालोऑन के लिए मजबूर कर दिया। योगेश रावत ने 65 रन पर 5 विकेट लेकर अपने प्रथम श्रेणी करियर की श्रेष्ठ गेंदबाजी की। वहीं आवेश खान ने 3 और डेब्यू मैच खेल रहे अंकित कुशवाह ने भी 2 विकेट लिए।
मप्र ने 6/514 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर पहली पारी घोषित की थी। 295 रनों से पिछड़े बंगाल ने फालोऑन खेलते दूसरी पारी में ठीक शुरुआत की और मैच के तीसरे दिन स्टंप्स तक 1 विकेट पर 111 रन बना लिए। अभिषेक दास (69*) और सुदीप चटर्जी (7*) क्रीज पर मौजूद हैं। अभिमन्यु ईश्वरन 27 रन बनाकर पुनीत दाते के शिकार बने। हालांकि बंगाल के लिए खतरा अभी टला नहीं है। अभी भी वह पहली पारी के आधार पर 184 रन पीछे है। उसे मैच ड्रॉ कराने के लिए दिनभर खेलना होगा। जबकि ग्रुप में टॉप-3 में आकर क्वार्टर फाइनल की रेस में बने रहने के लिए मप्र सीधी जीत दर्ज करना चाहेगा। होलकर स्टेडियम में बंगाल ने अपने कल के स्कोर 3 विकेट पर 108 रन से आगे खेलना शुरू किया और सुदीप चटर्जी (58) अपने स्कोर में बिना कोई बढ़ोत्तरी किए दिन के दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। कप्तान लक्ष्मीरतन शुक्ला (8), श्रीवत्स गोस्वामी (0) सस्ते में आउट हुए। साहा को आवेश खान ने मप्र की बड़ी बाधा दूर कर दी। अमित बनर्जी (41*) ने अकेले संघर्ष किया और नाबाद रहे।
लेकिन पूरी टीम लंच के बाद 219 पर पैवेलियन लौट गई।
योगेश को विकेट की बधाई देते साथी खिलाड़ी।
S·¤æðÚU ÕæðÇüU
रणजी ट्रॉफी