पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जॉय ऑफ कलर्स एक्ज़ीबिशन में शिरकत करने आए मुंबई के चित्रकार सफदर शामी ने सिटी भास्कर से यह बात कही

जॉय ऑफ कलर्स एक्ज़ीबिशन में शिरकत करने आए मुंबई के चित्रकार सफदर शामी ने सिटी भास्कर से यह बात कही-

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबईके ख्यात फोटोग्राफर प्रदीप चंद्रा (जिनका हाल ही में आमिर खान पर किताब आई है) के साथ हवेली ड्रीम्स सीरिज़ की। इसमें प्रदीप चंद्रा ने राजस्थान के शेखावटी इलाके के फोटोग्राफ्स लिए। इनके कुछ हिस्सों को फाडकर कैनवास पर लिया गया और बाकि हिस्सों को उन्होंने पेंट किया।

सिटी रिपोर्टर }कला में सुंदरता एक बड़ा मूल्य है लेकिन इधर जो बदलाव आया है उसमें कला के साथ विचार ज़रूरी है। इस विचार से ही कला को और बड़ा मूल्य हासिल होता है। यह कहना है मुंबई से आए चित्रकार सफदर शामी का। उनकी पेंटिंग्स शहर में आयोजित जॉय ऑफ कलर्स एक्ज़ीबिशन में शामिल की गई है। इसी सिलसिले में वे इंदौर आए।

मिररआलवेज़ लाइज़

सिटीभास्कर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं इन दिनों पेंटिंग की सिटी स्केप सीरिज़ पर काम कर रहा हूं। मैंने अपने जीवन में जितने शहरों को देखा, जाना-समझा उनकी स्मृतियों के आधार पर मैं यह सीरिज़ कर रहा हूं। यह सीरिज़ सेमी एब्स्ट्रैक्ट है। मुझे लगता है पेंटिंग में आर्टिस्ट क्या इंटरप्रेट कर रहा है. उसके पीछे थॉट क्या है, यह बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मैंने एक सीरिज़ की थी मिरर आलवेज़ लाइज़। आइने के बारे में कहा जाता कि वह कभी झूठ नहीं बोलता। लेकिन जब आप आईने में अपने को देखते हैं तो वह आप नहीं, आपका प्रतिबिम्ब है। वह उलटा भी है और एक भ्रम भी है। इसी थॉट को लेकर मैंने यह सीरिज़ की थी।

कला में सुंदरता ही नहीं, विचार का होना भी जरूरी