- Hindi News
- मोहिनी अट्टम की नृत्यांगना दीप्ति भल्ला ने सिटी भास्कर से यह बात कही
मोहिनी अट्टम की नृत्यांगना दीप्ति भल्ला ने सिटी भास्कर से यह बात कही-
सिटी रिपोर्टर }मैं डांस फॉर्म में इनोवेशन और एक्सपेरिमेंट्स की विरोधी नहीं। लेकिन यह जरूरी समझती हूं कि तमाम एक्सपेरिमेंट्स के साथ डांस फॉर्म की प्योरिटी की बरकरार रखा जाना चाहिए। वरना जाने-अनजाने हम क्लासिकल डांस की प्योरिटी को नुकसान ही पहुंचाएंगे। खासतौर पर मोहिनीअट्टम के बारे में मैं यह बात कहना चाहती हूं। यह कहना है नृत्यांगना डॉ. दीप्ति भल्ला का। वे स्पिक मैके की फेस्ट सीरिज़ के तहत इंदौर परफॉर्म करने मंगलवार इंदौर रही हैं।
सिटी भास्कर से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज इंटरनेशनल लेवल पर इंडियन क्लासिकल डांस और दुनिया के दूसरे डांस फॉर्म के साथ इनोवेशन और एक्सपेरिमेंट्स हो रही हैं। लेकिन ये डांस फॉर्म में मास्टरी हासिल करने के बाद किए जाएं तो बात समझी जा सकती है। क्योंकि इसमें नृत (शुद्ध नृत्य) और नृत्य (भावपूर्ण अभिनय के साथ नृत्य) दोनों की खूबियां होती हैं।
यहांकरेंगी परफॉर्म
स्पिकमैके के तहत वे मंगलवार को सुबह 9 बजे शिशुकुंज स्कूल में और शाम 6 बजे डेली कॉलेज में लेक-डेमो देंगी। बुधवार को दोपहर 2 बजे ट्रुबा कॉलेज और शाम 6.30 बजे आईएमए और गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे एमरल्ड हाइट्स स्कूल में परफॉर्म करेंगी।
artist\\\'s speak
इनोवेशन से डांस की प्योरिटी को हो सकता है नुकसान