- Hindi News
- इंटरव्यू में एक भी सवाल पद के अनुरूप नहीं पूछा गया...
इंटरव्यू में एक भी सवाल पद के अनुरूप नहीं पूछा गया...
असिस्टेंट प्रोफेसर सर्जरी के पद से हटकर सवाल पूछने पर उम्मीदवारों का आरोप है कि यह इंटरव्यू प्री-प्लान था। दिलचस्प बात तो यह है कि 11 उम्मीदवारों का इंटरव्यू 30 से 40 मिनट में पूरा हो गया। दो चयनित उम्मीदवारों से ज्यादा अनुभवी अौर अंक लाने वाले भी इंटरव्यू में शामिल हुए थे, लेकिन उनका चयन नहीं हुआ, जबकि इंटरव्यू में दो-तीन उम्मीदवार तो पूर्व से ही मेडिकल कॉलेजों में पढ़ा रहे हैं। जो पढ़ा रहे हैं, उन्हें तो इंटरव्यू में यह तक कहा गया कि आप तो पहले से ही जॉब में हैं, फिर इंटरव्यू में क्यों आए हो? उम्मीदवाराें के लिए इंटरव्यू का टाइम 11 बजे से था, लेकिन बिना किसी सूचना के 4 बजे इंटरव्यू शुरू किया गया और पौने पांच बजे खत्म कर दिया।
आपने क्या-क्या किया, कितने केस ऑपरेट किए?
कैसे-कैसे केस ऑपरेट किए हैं आपने?
यहसवाल डॉ. अभय ब्राह्मणे से किए गए थे। डॉ. अभय ने डीबी स्टार को बातचीत में बताया कि हमारे विषय से संबंधित सवालों के अलावा सामान्य सवाल पूछे गए थे। एक उम्मीदवार का इंटरव्यू तकरीबन 5 से 7 मिनट के बीच ही समाप्त हो गया।
हां तो आप कहां के रहने वाले हैं?
और आपके क्षेत्र के विधायक का नाम क्या?
येदोनों सवाल डॉ. प्रवीण सिंह बघेल से पूछे गए थे, जो पूर्व से ही मेडिकल कॉलेज में पढ़ा रहे हैं।
आपकानाम क्या है? कहां के रहने वाले हैं?
यू जी, पीजी कहां से किया अभी क्या कर रहे हैं?
तीन सर्जरी के नाम बताइए?
येसवाल डॉ. कमलेश मौर्य से इंटरव्यू में किए गए और इंटरव्यू खत्म।
आपकानाम क्या है? /उम्मीदवार ने अपना नाम संदीप ठाकरे बताया तो प्रतिउत्तर में उससे यह सवाल पूछा /
आप ठाकरे हो तो देश के तीन ठाकरे के नाम बताओ? एक तो आप खुद हो दो और ठाकरे के नाम बता दो?
यहदोनों सवाल डॉ. संदीप ठाकरे से किए गए थे। इसके बाद उनसे कोई अन्य प्रश्न नहीं पूछा गया। उन्हें जाने को कह दिया। वहीं एक महिला उम्मीदवार से खाने-पीने संबंधित सवाल किए गए। उनसे निमाड़ के मिर्च-मसाले और प्रसिद्ध चीजों के बारे में पूछा गया।
जो चयनित हुए उनसे पूछे गए सवाल
जो चयनित नहीं हुए उनसे ये पूछा
भेदभाव कर रहे
जॉब है तो यहां क्यों आए?