- Hindi News
- इंदौर में वृंदावन की तर्ज पर राधाकृष्ण मंदिर
इंदौर में वृंदावन की तर्ज पर राधाकृष्ण मंदिर
प्राइडऑफ इंदौर प्रोजेक्ट के तहत इस्कॉन द्वारा इंदौर के निपानिया स्थित परिसर में ही इस मंदिर का निर्माण किया जाएगा। ढाई एकड़ की जमीन पर बनने वाले इस प्रोजेक्ट के तहत राधाकृष्ण मंदिर, संत निवास, वैदिक लाइब्रेरी और मोर उद्यान आदि बनाने का प्रावधान किया गया है।
करीब दस करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट का काम तीन साल में पूरा कर लिया जाएगा। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद इस्कॉन द्वारा सनातन धर्म के प्रति जिज्ञासा रखने वाले लोगों को शिक्षा प्रदान करने के लिए नि:शुल्क आवासीय कोर्स संचालित किए जाएंगे। >शेष पेज 3 पर