पजेशन तक किस्त लेने का वादा भी तोड़ा
करुणासागरमल्टी के बिल्डर ने प्रॉपर्टी बेचने के लिए ग्राहकों से वादा किया था कि फ्लैट्स लेने के लिए बैंकों लोन की किस्तें पजेशन मिलने तक हम देंगे। फ्लैट्स खरीदने वाले ज्यादातर लोगों ने बैंकों से लोन लिया है, लेकिन बिल्डर ने पजेशन तक इनकी किस्तें तो भरी नहीं अब पजेशन देने तक उन्हें दूसरे ब्लॉक में टेम्परेरी शिफ्ट करने का लालच दे रहा है। कुछ लोगों को दूसरे ब्लॉक में शिफ्ट किया है, लेकिन उन फ्लैट्स के असली मालिक बार बार फ्लैट खाली करने का दबाव बना रहे हैं। बिल्डर द्वारा पजेशन देने में देरी के चलते लोगों को एक ओर बैंक लोन की किस्त चुकानी पड़ रही है वहीं दूसरी ओर किराए के मकान में रहना पड़ रहा है। >शेष पेज 3 पर