ओसीडी के खतरे को पहचानें
ऐसे होगा बचाव
लक्षण और पहचान
किसी बात के प्रति ज्यादा सजग रहना या उसे जुनून के हद तक करना ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) के प्रमुख लक्षण हैं। इसमें व्यक्ति को सफाई से लेकर परफेक्शन तक किसी भी कार्य की सनक हो सकती है।
ब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर बीमारी में पीड़ित व्यक्ति किसी बात की जरूरत से ज्यादा चिंता करता है। एक ही जैसे अनचाहे ख्याल उसे बार-बार आते हैं और एक ही काम को बार-बार दोहराना चाहता है। ऐसे लोग सनक के कारण व्यवहार पर नियंत्रण नहीं रख पाते। ऐसे मरीज खुद को रोक पाते हैं, ही किसी काम के प्रति चिंता छोड़ पाते हैं। इसके मरीजों का दिमाग एक ही बात पर अटक कर रह जाता है। उदाहरण के लिए यदि आप गाड़ी को लॉक करने के बाद कई बार इसका हैंडिल यह चेक करने के लिए हिलाते हैं कि वह लॉक है कि नहीं तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपको ओसीडी है।