अब किससे करें शिकायत
अब किससे करें शिकायत
कांग्रेस को किन कारणों से निगम चुनाव में हार मिली, उन सारे कारणों की फाइलें लेकर असंतुष्ट दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं कि कोई शिकायतें सुन ले और प्रदेश अध्यक्ष से लेकर शहर अध्यक्ष तक से कम से कम सवाल तो पूछ ले, लेकिन मुश्किल यह कि दिल्ली में ओझा शोभा बढ़ा रही हैं और उनकी जानकारी के बिना बात आगे बढ़ नहीं सकती। शिकायतकर्ता किससे कहें कि मैडम खुद बड़ी वजह रही हैं। ओझा के मंत्र इंदौरी सियासत में फेल हैं, लेकिन दिल्ली में पक्की जमावट है। {खबरची