पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर एसआईटी के निशाने पर हैं यूपी के स्कोरर

इंदौर एसआईटी के निशाने पर हैं यूपी के स्कोरर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूपीके कोचिंग वाले लाखों रुपए लेकर एमपीपीएमटी जैसी परीक्षाओं में पास करवाने कांट्रैक्ट लेते हैं। कांट्रैक्ट लेने के बाद वे स्कोरर भेजते हैं जो असली छात्र की जगह परीक्षा देता है। इनकी पड़ताल कर रही एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) के निशाने पर जो स्काेरर हैं, उनमें से अधिकतर यूपी के हैं। यही वहज है कि अब एसआईटी का पूरा ध्यान यूपी की ऐसी गैंगों पर है और इन्हें छापामार कार्रवाई कर पकड़ने की तैयारी है। एसआईटी के प्रभारी एएसपी के मुताबिक लिंक मिलने के अनुसार हम कार्रवाई कर रहे हैं। इस तरह पीएमटी प्रवेश परीक्षा घोटाले में उत्तरप्रदेश से नेटवर्क चला रहे लोगों तक पहुंच गई है। इस नेटवर्क में प्रदेश के झाबुआ, धार, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर के दलालों की लिंक भी मिली है, लेकिन सबसे ज्यादा नाम यूपी के स्कोरर्स के हैं। >शेष पेज 3 पर