पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश की सूखी नदियों में सालभर बहेेगा पानी

प्रदेश की सूखी नदियों में सालभर बहेेगा पानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूखेपड़े नालों नदियों में जल संरक्षण के लिए प्राकृतिक स्रोतों का भी संरक्षण किया जाएगा। इसके लिए पहाड़ों से रिसने वाले जल स्रोतों के मार्ग पर बोल्डर के चेक डैम बनाए जाएंगे। इसके अलावा नदियों के मार्ग में भी जगह-जगह चेक डेम बनाए जाएंगे। जिन स्थानों पर जलभराव उथला हो गया है, उन्हें गहरा किया जाएगा।

स्थायीस्ट्रक्चर के लिए लेंगे प्रशासन की मदद

जलसंरक्षण अभियान को निरंतर और स्थायी रखने के लिए भी कार्ययोजना तैयार की गई है दरअसल बिना स्थानीय लोगों की मदद के इसे सफल कर पाना मुश्किल है इसीलिए इसमें स्थानीय लोगों की सहायता लेने की भी बात कही गई है। फिर भी यदि कहीं पर कोई स्थायी स्ट्रक्चर बनाना होगा, तो स्थानीय प्रशासन की मदद ली जाएगी। यह पूरी योजना जन अभियान परिषद की अगुवाई में शुरू हुआ है और इसके तहत सर्वे का काम भी तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा।