पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन परीक्षाओं में आयु सीमा है अलग अलग

तीन परीक्षाओं में आयु सीमा है अलग-अलग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्रलोक सेवा आयोग की राज्य प्रशासनिक सेवा और राज्य वन सेवा में महिलाओं की आयु सीमा अलग-अलग रखी गई है। एक में आयु सीमा 45 वर्ष है तो दूसरे में 38 वर्ष। व्यापमं की सब इंस्पेक्टर परीक्षा में अधिकतम आयु सीमा मात्र 28 वर्ष है। डीबी स्टार को मिली शिकायत पर पड़ताल की तो पता चला कि महिलाओं की आयु सीमा को लेकर नियम ही स्पष्ट नहीं हैं।

प्रदेश सरकार ने गृह, आबकारी, वन और परिवहन विभाग के वर्दीधारी पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट प्रदान की है। इसका उद्देश्य संबंधित पदों पर दौड़-भाग कर सकने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति करने का बताया है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि एक विभाग में 45 साल की महिला दौड़ने-भागने में सक्षम है, लेकिन वहीं शासन के दूसरे विभाग में 28 वर्ष की महिला। इस विरोधाभास के कारण सरकारी नीतियों पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।

विभागोंको अपने नियम रखने की भी छूट है

आयुसीमा में इस अंतर का एक कारण राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा, राज्य वन सेवा और व्यापमं की परीक्षा के पद कार्यपालिक वर्दीधारी होना है। इन पदों के लिए शासन ने विभाग को अपने नियमों के अनुसार भर्ती करने की छूट दे रखी है। लेकिन इस तरह आयु सीमा में असमानता के कारण पात्र महिला उम्मीदवार दूसरी परीक्षाओं में आवेदन नहीं कर पा रही हैं।