पीएमटी प्रवेश परीक
इंदौर एसआईटी ने पीएमटी प्रवेश परीक्षा घोटाले में करीब 60 आरोपियों को अभी गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी 25 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन मामलो में सात आरोपी संयोगितागंज पुलिस थाने में पकड़े गए हैं जबकि एक तुकोगंज थाना और एक राजेंद्रनगर थाने का केस है।
पीएमटी प्रवेश परीक्षा घोटाले की जांच एसटीएफ स्पेशल टास्क फोर्स कर रही है। एसटीएफ ने इंदौर में पीएमटी से संबंधित मामलों की जांच कर गिरफ्तारी करने के लिए एक एसआईटी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई है। इस टीम की कमान एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार को सौंपी है। पाटीदार की टीम में तीन डीएसपी स्तर के अफसर भी शामिल हैं। यह टीम सूचनाओं के आधार पर लगातार धरपकड़ कर रही है। इन्हें नौ मामले दिए गए थे।
फिंगर प्रिंट टेस्ट होने से पकड़ में नहीं रहे थे आरोपी
नौ मामले दिए थे एसटीएफ ने इंदौर एसआईटी को
अब तक 60 आरोपी गिरफ्तार