- Hindi News
- डाटा पूरा होने से अटके हुए थे 29 गांवों के नक्शे
डाटा पूरा होने से अटके हुए थे 29 गांवों के नक्शे
नगरसीमा में शामिल 29 गांवों के मामलों में अब नए नियम लागू होंगे। नए वित्तीय वर्ष में लागू होने वाली व्यवस्था के तहत निगम द्वारा आवेदक के संबंधित क्षेत्र के जोन ऑफिस में आवेदन करने के बाद वहीं अन्य प्रक्रिया पूरी होंगी और अनुज्ञा भी जोन से मिलेगी।
दो साल पहले निगम सीमा में शामिल किए गए 29 गांव के नक्शों को लेकर निगम द्वारा पंचायत से अधूरा डाटा ही मिलने का हवाला देकर काम रोका गया था। इस बीच परिसीमन का मामला कोर्ट में जाने के कारण भी नक्शा मंजूरी रुकी रही। वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिलने के बाद अब नए वार्ड के आधार पर चुनाव भी पूरे हो चुके हैं।
यहरहेगी व्यवस्था
वर्तमानमें निगम द्वारा ऑनलाइन ऑटोमेटिक बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम के साथ-साथ निगम मुख्यालय में भवन अनुज्ञा शाखा से नक्शों को स्वीकृति दी जा रही है। 29 गांव के लिए भी यह व्यवस्था शुरू करने से पहले निगम प्रशासन जोन स्तर पर अनुज्ञा देना शुरू कर रहा है। इस व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक जोन पर भवन अधिकारी और भवन निरीक्षक द्वारा नक्शा स्वीकृति संबंधी कार्य किया जाएगा।
^जोन परशुरू होगी व्यवस्था
चुनावप्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परिसीमन में शामिल गांव की भवन अनुज्ञा प्रदान करने के लिए व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत गांव के अंतर्गत भवन अनुज्ञा लेने के लिए उसके नगर निगम वार्ड के अनुसार संबंधित जोन में आवेदन किया जा सकेगा। अभी इस संबंध में निगम की विभागीय तैयारियां चल रही हंैं। आगामी दो माह में इसे लागू कर दिया जाएगा।
राकेशसिंह, निगमायुक्त
नए परिसीमन का मामला कोर्ट में जाने के कारण हो गई देरी