पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जूट से बनाई कला की अनोखी दुनिया

जूट से बनाई कला की अनोखी दुनिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीरिपोर्टर } जूटसे बनी गणेशजी की प्रतिमा, पेड़, पक्षी, हिरण और गाय। कला की यह अनोखी दुनिया हैंडलूम मेले में देखी जा सकती है। अरबन हाट बाजार में चल रहे मेले में शिल्पकारों ने दशकों पुरानी कला को प्रदर्शित किया है। कोलकाता से आए शिल्पकार सुरजीत हलधर ने जूट से मानो पूरी दुनिया बसा दी है। देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ ही ढोलक, मृदंग और आदिवासियों का मेला भी जूट से बनाया है। इन उत्पादों को बनाने में उन्होंने जूट के साथ चावल के भूसे का उपयोग किया है।

विभिन्नप्रांतों से आए कलाकार

मेलेमें ग्वालियर का ग्लास वर्क, चंदेरी की विश्व प्रसिद्ध साड़ियां, सूट, धार जिले की बाग प्रिंट की सामग्री, भोपाल का बांस फर्नीचर, जरी-जरदोजी वर्क, लेदर की जूतियां, जूट के झूले, झाबुआ की आदिवासी गुड़िया, पडाना का हैंडलूम बेड कवर, इंदौर का लेदर शिल्प, देवास के लेदर बैग्स, जबलपुर की आर्टिफिशियल ज्वेलरी, महेश्वर की साड़ियां-सूट, उज्जैन का भैरवगढ़ प्रिंट, नीमच-तारापुर का दाबू प्रिंट पसंद किया जा रहा है। 15 फरवरी तक सुबह 11 से रात 9 बजे तक कला की दुनिया देखी जा सकती है।