- Hindi News
- प्लॉट घोटाले पर सख्त रवैया अपनाएगा आईडीए
प्लॉट घोटाले पर सख्त रवैया अपनाएगा आईडीए
चाय बाजार में लीज डीड का उल्लंघन कर प्लॉट बेचने के मामले डीबी स्टार ने जो खुलासा किया था उसे लेकर कलेक्टर ने तो जांच आईएएस अफसर को सौंप ही दी है। अब इस घोटालेे को लेकर बोर्ड की शुक्रवार को होने वाली बैठक में फर्जी नाम से प्लॉट पर कब्जा जमाए लोगों के प्लॉट निरस्त करने पर बात होगी। आईडीए की स्कीम नंबर 54 पीयू-4 में चाय और किराना व्यापारियों के करोड़ों के प्लॉट घपलों पर बोर्ड की अहम बैठक शुक्रवार को रखी गई है। बोर्ड इस विवादित मामले में मौके पर जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन करेगा और हेरफेर करने वाले प्लॉट मालिकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा। >शेषपेज2 पर