- Hindi News
- बेरोजगारों से फीस लेने में भी की गई धांधली
बेरोजगारों से फीस लेने में भी की गई धांधली
व्यापमं द्वारा आयोजित पिछली परीक्षाओं में गड़बड़ी समाने चुकी है, तो क्या चयन से वंचित बेरोजगारों का आवेदन शुल्क वापस किया जाएगा?
गड़बड़ीकी जांच तो एसटीएफ कर रही है। शुल्क वापसी का कोई प्रावधान नहीं है।
व्यापमंतो पीएससी से भी कई गुना अधिक आवेदन शुल्क वसूल कर चुका है, साथ ही ओबीसी आवेदकों को छूट का लाभ नहीं दिया गया ?
शुल्कका निर्धारण तो कमेटी करती है। ओबीसी को छूट को हम दिखवा लेते हैं।
चयनसे वंचित आवेदकों के शुल्क का क्या ?
आवेदनशुल्क के पैसों से ही परीक्षा का आयोजन व्यवस्था की जाती है। आवेदकों ने क्या मांग-पत्र भेजा है, इसका परीक्षण करने के बाद भी कुछ कहा जा सकता है।
^कार्यसमिति तयकरती है फीस
व्यापमंकी कार्यसमिति प्रवेश भर्ती परीक्षा का शुल्क तय करती है। इसके लिए कार्यसमिति स्वतंत्र है। शासन स्तर पर कार्यसमिति को अधिकार है कि वह जरूरत के हिसाब से फीस का निर्धारण करे। अन्य राज्यों की फीस की जानकारी मुझे नहीं है।
संजयजैन, जॉइंटकंट्रोलर, व्यावसायिक परीक्षा मंडल
^गजट केहिसाब से लेनी चाहिए फीस
गजटनोटिफिकेशन के हिसाब से ही व्यापमं को फीस लेनी चाहिए और व्यापमं ही फीस तय भी करता है। मैं इस संबंध में प्रकरण को दिखवा लेता हूं।
आरकेगजभिये, उपसचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
दूसरे प्रदेशों में कम है परीक्षा शुल्क