पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोनोपॉली के चलते अन्य कंपनियों नेे सप्लाई रोकी, बाजार मूल्य से अितरिक्त कीमत चुकाने की मजबूरी

मोनोपॉली के चलते अन्य कंपनियों नेे सप्लाई रोकी, बाजार मूल्य से अितरिक्त कीमत चुकाने की मजबूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एल्बुमिन की बॉटल पर एमआरपी 3897 रुपए लिखी है, लेकिन मरीजों को 4500 तक में मिल रही है।

^कंपनी से ही सप्लाई नहीं

हमनेएल्बुमिन की शार्टेज नहीं बनाई है बल्कि कंपनी से ही इसकी सप्लाई कम हो रही है। इंदौर और भोपाल में हर तिमाही इसकी 7000 से ज्यादा बॉटल की मांग है, लेकिन सिर्फ 600 बॉटल ही मिल रही हैं। हमें जो माल मिलता है उसे हम कुछ अस्पतालों को सप्लाई कर देते हैं। रही बात ज्यादा कीमत पर बेचने की तो जितनी कीमत में हमें मिलती है, हम उसमें अपना मुनाफा जोड़कर सप्लाई कर देते हैं।

राहुलजायसवाल, डीलरएल्बुमिन

^4300 रुपए में दी एक बॉटल

मेरेभाई के शरीर में एल्बुमिन की कमी के चलते डॉक्टर ने एल्बुमिन चढ़ाने की सलाह दी। इसके लिए मैंने पूरे दवा बाजार के चक्कर लगाए, लेकिन किसी दुकान पर इसकी एक बॉटल भी नहीं मिली। बहुत परेशान होने के बाद एक अस्पताल से इसकी बॉटल मिल पाई। इस पर एमआरपी 3897 रुपए थी, लेकिन अस्पताल से मुझे यह 4300 रुपए में दी गई।

नीलेशठाकुर, दवाखरीदार