पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

between the lines

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
between the lines

एक संकेत कई उम्मीदें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से यह टटोलने की खूब कोशिशें हुईं कि आखिर इंदौर के महापौर को लेकर चल क्या रहा है। नंद भी पक्के नेता हैं लिहाजा उन्होंने संशय कायम रखा। पूछने वाले भी पक्के और बताने के लिए नंद भी उतने ही मजबूत। आखिर नंद ने ही संकेत दिया कि जीतने वाले को टिकट मिलेगा चाहे वह विधायक ही क्यों हो। इस वाक्य ने जाने कितनों की उम्मीदों को बढ़ा दिया, लेकिन इस वाक्य का दूसरा मतलब यह निकाला जाने लगा कि जीतू जिराती के लिए राह जितनी मुश्किल हो गई है जिनके नाम पर चर्चा उस हालत के लिए हो रही थी जब सीट सामान्य रह जाए। नंद के दौरे से सबसे ज्यादा राहत ‘दादा’ को मिली है जो इस बयान के बाद निश्चिंत हैं। {खबरची