- Hindi News
- अब हर दिन हो रहे 100 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
अब हर दिन हो रहे 100 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
इंदौरजिले में पिछले कुछ समय से ई-अटेंडेंस से जुड़ने वालों की तादाद तेजी से बढ़ी है। हर रोज करीब 100 शिक्षक नई योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। ई-अटेंडेंस एप्लीकेशन की डाउनलोडिंग और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी शिक्षकों की दिक्कतें दूर करने के लिए विभाग ब्लॉकवार कैंप भी लगा रहा है।
स्कूल में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की वेतनवृद्धि रोकना, इंक्रीमेंट पर रोक लगाना और निलंबन जैसी कार्रवाई का असर अब ई-अटेंडेंस योजना को लेकर दिखाई दे रहा है। जिला शिक्षा केंद्र के सूत्रों के मुताबिक जिले में संभागायुक्त के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से जुड़ने वालों की तादाद दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हर दिन औसतन 100 से 150 शिक्षक खुद को ई-अटेंडेंस योजना में रजिस्टर्ड करवा रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो समय के साथ इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। 30 जनवरी तक पूरे संभाग में ई-अटेंडेंस के मामले में इंदौर जिला महज 22.65 फीसदी के साथ सबसे पीछे था। 6856 शिक्षकों में से केवल 1473 कर्मचारियों ने खुद को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया था। अब 11 फरवरी तक 2540 शिक्षकों ने ई-अटेंडेंस एप्लीकेशन डाउनलोड कर ली थी। इनमें से 2506 कर्मचारियों को एप्रूव्ड किया जा चुका है। शेष 34 मामले पेंडिंग हैं।
संकुलप्राचार्यों पर देंगे जोर
ई-अटेंडेंसयोजना को लेकर अधिकारी मानते हैं कि संकुल स्तर पर शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के फायदे बताएं तो आंकड़ा बढ़ सकता है। 12 फरवरी को इसी मामले को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिले के सभी संकुल प्राचार्यों की बैठक बुलाई है। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालक (लोक शिक्षण) भी मौजूद रहेंगे। बैठक में डीडीओ को ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को योजना से जोड़ने के लिए निर्देशित किया जा सकता है।
^90 फीसदीका लक्ष्य
लगातारमॉनिटरिंग से स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित हो रही है। इसी अनुपात में ई-अटेंडेंस के रजिस्ट्रेशन भी बढ़े हैं। अगर संकुल प्राचार्य शिक्षकों को प्रोत्साहित करें तो ज्यादा से ज्यादा शिक्षक इससे जुड़ सकेंगे। हफ्ता-दस दिन में 80-90 प्रतिशत तक रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य है।
मोहम्मदइंतिखाब खान, जिलापरियोजना समन्वयक (जिला शिक्षा केंद्र)