पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू पीड़ितों के परिवारों को नहीं फैली यह बीमारी

स्वाइन फ्लू पीड़ितों के परिवारों को नहीं फैली यह बीमारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए विभाग ने पिछली मौतों का सर्वे किया उसमें क्या सामने आया?

हमजानना चाहते थे कि स्वाइन फ्लू के पीड़ित मरीजों के परिवार को कहीं यह बीमारी तो नहीं है। इसके लिए हमने सर्वे किया तो एक भी परिवार में ऐसा नहीं मिला, जहां मरीजों से उनके परिवार तक यह बीमारी फैली हो।

इसकेबाद क्या कदम उठाए गए?

इसकेबाद हम सार्वजनिक स्थानों पर इस बीमारी के फैलने का ज्यादा खतरा समझ रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से मॉल और सिनेमाघर हैं। जहां यह आसानी से फैल सकता है। इसलिए इन जगहों पर इस बीमारी के प्रति जागरूकता के लिए प्रचार करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए अलग से परचे और सामग्री तैयार की जा रही है।

यहांआने वाले मरीजों को कैसे पहचानेंगे?

मरीजोंको दूर से देखकर नहीं पहचाना जा सकता। इसके लिए हम मरीजों के लिए संभावित लक्ष्ण बताएंगे। मरीजों को ही जागरूकता के तहत हमारे पास आना होगा, तभी हम इसकी जांच कर बीमारी होने या नहीं होने का पता कर सकेंगे।