पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के दौरान हुआ हंगामा

सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा के दौरान हुआ हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाएवं बाल विकास विभाग में महिला सुपरवाइजर की भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को गुमाश्ता नगर स्थित वैष्णव इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में काफी देर तक हंगामा हुआ। दो सत्रों में हुई परीक्षा में सुबह के सत्र से कुछ अभ्यर्थियों को इस कारण बाहर कर दिया गया कि वे सेल्फ अटेस्टेड प्रवेश पत्र लेकर आए थे। अभ्यर्थियों ने यह कहकर विरोध शुरू कर दिया कि नियमों के विपरीत उन्हें बाहर किया गया है। हंगामे के बाद पुलिस बुलाना पड़ी। यही हाल कई अन्य केंद्रों का भी रहा। अभ्यर्थियों का कहना था कि व्यापमं ने नोटिफिकेशन में कहीं भी नहीं लिखा था कि राजपत्रित अधिकारी से अटेस्टेड करवाना है। परीक्षा की नोडल अधिकारी चंद्रकांता अग्निहोत्री का कहना है कि प्रवेश पत्र पर राजपत्रित अधिकारी के साइन जरूरी थे।