इंदौर. खजराना क्षेत्रकी कॉलोनी में एक प्लॉट पर कब्जा करने गए गुंडों ने उत्पात मचाया। गोलियां भी चलाईं, लेकिन लोग उन पर भारी पड़ गए और जमकर पिटाई कर तीन बदमाशों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
खजराना पुलिस के मुताबिक मोहम्मद हनीफ निवासी रानीपुरा प्रिंस नगर में भानजे के प्लॉट पर गए थे। वहां निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान गुंडा फरहान साथी तालिफ, साजिद और शादाब के साथ पहुंचा। उसने प्लॉट पर कब्जा जताया और पिस्टल दिखाकर धमकी दी।
फरहान ने हवाई फायर भी कर दिए। हनीफ और उसके साथियों ने संघर्ष के बाद गुंडों को पकड़ लिया। शादाब भाग निकला। लोगों ने गुंडों को पीटा और खजराना थाने ले गए। वहां पता चला फरहान शादाब लिस्टेड गुंडे हैं।