- Hindi News
- भगवा पताकाओं के साथ निकली रणजीत बाबा की प्रभातफेरी
भगवा पताकाओं के साथ निकली रणजीत बाबा की प्रभातफेरी
इंदौर|रणजीत हनुमानमंदिर के 127वें स्थापना दिवस और रणजीत अष्टमी महोत्सव पर रविवार को प्रभातफेरी निकाली गई। हनुमानजी का पूजन और ध्वजा चढ़ाने के बाद सुबह पांच बजे प्रभातफेरी शुरू हुई, जो साढ़े नौ बजे पुन: मंदिर प्रांगण पहुंची। प्रभातफेरी में भक्त भगवा पताकाएं लिए चल रहे थे तो भजन मंडलियां ढोल-मंजीरे और डीजे के साथ भजन करते चल रही थीं। सौ से ज्यादा मंचों से बाबा का स्वागत किया गया। रास्ते में सूखे मेवे, चूरमा, केसरिया दूध, आदि का प्रसाद बांटा गया।
रणजीत हनुमान मंदिर से निकली प्रभातफेरी में लोग भजन करते चल रहे थे।