- Hindi News
- ‘आपकी समिति आपके द्वार’ अभियान से साकार होगा महाराजा अग्रसेन का सिद्धांत
‘आपकी समिति आपके द्वार’ अभियान से साकार होगा महाराजा अग्रसेन का सिद्धांत
इंदौर| अग्रवालसमाज के हर बंधु को केंद्रीय समिति से जोड़ने के लिए ‘आपकी समिति आपके द्वार’ अभियान महत्वपूर्ण है। इससे अग्रवाल बाहुल्य क्षेत्रों में सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं जानी जा सकती हैं। महाराजा अग्रसेन के ‘एक रुपया एक ईंट’ के सिद्धांत को आज साकार करने की जरूरत है। ये बात वरिष्ठ समाजसेवी और अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के प्रमुख संरक्षक रमेशचंद्र अग्रवाल ने कालानी नगर सेक्टर की 42 कॉलोनियों के लिए लगे ‘आपकी समिति आपके द्वार’ कैम्प में रविवार को बतौर मुख्य अतिथि कही। आयोजन एरोड्रम थाने के पीछे हुआ।
मुख्य परामर्शदाता विनोद अग्रवाल, समन्वयक अरविंद बागड़ी, राम ऐरन, प्रहलाद अग्रवाल, राजेश इंजीनियर, संजय टोड़ीवाला आदि विशेष अतिथि थे। समिति के अध्यक्ष किशोर गोयल, दीप्ति अग्रवाल आदि ने बताया 105 बंधुओं ने केंद्रीय समिति की सदस्यता ली।
कार्यक्रम को संबोधित करते रमेशचंद्र अग्रवाल।