कृष्ण जन्मोत्सव मनाया
इंदौर|छोटी भमोरीस्थित शीतला माता मंदिर में हो रही श्रीमद् भावगत कथा में रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। उस दौरान आठ वर्षीय गोस्वामी माधवगिरि महाराज ने कहा- संसार का आधार एकमात्र ईश्वर ही है। किसी के दिल को दुखाना या अपमान नहीं करना चाहिए। निंदा करने वालों को पास में रखना चाहिए, जिससे हमें अपने दोष-दुर्गुणों का अहसास होता रहेगा। आयोजक राजू ठाकुर ने बताया सोमवार को छप्पन भोग लगेगा।