अन्नकूट महोत्सव में किया सम्मान
इंदौर| मैढ़क्षत्रिय स्वर्णकार मेवाड़ा समाज का अन्नकूट महोत्सव और सम्मान समारोह रविवार को छत्रीबाग स्थित जगदीश मंदिर में हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठजनों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समाज अध्यक्ष श्याम सोनी ने बताया अन्नकूट महोत्सव और सम्मान समारोह की शुरुआत भगवान जगदीश की कांकड़ आरती से की गई। महोत्सव के दौरान भगवान जगदीश का शृंगार किया गया। इसके पश्चात समाज की महिलाओं ने छप्पन भोग लगाया। समाजबंधुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण किया। कार्यक्रम में विधायक मालिनी गौड़ मुख्य अतिथि थीं। संचालन श्रीराम सोनी ने किया।