- Hindi News
- श्रमिक नागरिक बैंक चुनाव में चौकसे पैनल फिर जीती
श्रमिक नागरिक बैंक चुनाव में चौकसे पैनल फिर जीती
इंदौर| श्रमिकनागरिक बैंक के चुनाव में दीपक चौकसे की आपका अपना पैनल फिर एकतरफा जीती। रविवार को 4500 वोट में से सिर्फ एक हजार से कुछ ज्यादा सदस्यों ने ही मतदान किया। चिमनबाग स्थित भारत स्काउट्स गाइड भवन में सुबह 15 संचालकों के लिए वोटिंग की गई, शाम को मतगणना हुई। चुनाव अधिकारी जीडी परिहार ने परिणाम जारी किए। अब निर्वाचित संचालक अध्यक्ष का चयन करेंगे। पराजित इंटक पैनल के गोपाल शर्मा अन्य ने निवृत्तमान संचालक मंडल को भंग करने के लिए पिछले वर्षों में काफी कोशिश की थी। संचालक मंडल अल्पमत में भी आया था।