- Hindi News
- भाजपा के सदस्यता महाभियान में आएंगे शिवराजसिंह
भाजपा के सदस्यता महाभियान में आएंगे शिवराजसिंह
मुख्यमंत्रीशिवराजसिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा नगर इकाई सदस्यता महाभियान आयोजित करेगी। रविवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। 22 दिसंबर को यह आयोजन होगा जहां पर मोबाइल पर मिस्ड कॉल के जरिए सदस्य बनाए जाएंगे। रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत मौर्य, नगर अध्यक्ष गोलू शुक्ला और महामंत्री दीपक जैन ने शहर के मॉल्स में सदस्य अभियान चलाकर युवाओं को पार्टी से जोड़ा।
उधर, प्रदेश में भाजपा के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नेता गोविंद मालू ने पत्रकारों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 50 साल के शासन में जो विकास नहीं हुआ उससे ज्यादा काम भाजपा सरकार ने अपने 11 साल के शासन में कर दिखाया। इस दौरान नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा भी उपस्थित थे।