पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी घर छोड़कर गई तो पति ने खुद को जलाया

पत्नी घर छोड़कर गई तो पति ने खुद को जलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर|प|ी बच्चोंके साथ घर छोड़कर चली गई तो युवक ने खुद को जला लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एमवाय अस्पताल पहुंचाया।

विजय नगर पुलिस के अनुसार घटना 6 दिसंबर को जागृति नगर में हुई। यहां रहने वाले 35 वर्षीय संजय पिता लिम्बाराम ने खुद को जला लिया था। लोगों ने घर से धुआं निकलते देख पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और रहवासियों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया। फिर संजय को एमवाय में भर्ती किया गया। संजय के भाई मोहन ने पुलिस को बताया आठ महीने पहले संजय की प|ी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इसी कारण उसने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने संजय के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया।