- Hindi News
- महाराष्ट्र से इंदौर आई बस में युवक की मौत
महाराष्ट्र से इंदौर आई बस में युवक की मौत
महाराष्ट्रसे इंदौर आई बस में एक युवक की मौत हो गई। रविवार सुबह नौलखा बस स्टैंड पर यात्री उतरे तब घटना का पता चला।
संयोगितागंज पुलिस के अनुसार सिटीजन ट्रेवल्स की बस में पप्पू उर्फ मांगीलाल पिता परसराम निवासी सुहासरा, राजस्थान मृत मिला। वह महाराष्ट्र से इंदौर रहा था। वह यहां कंबल बेचता था। सुबह बस नौलखा बस स्टैंड पर रुकी। सभी यात्री उतर गए, लेकिन पप्पू नहीं उतरा। काफी देर तक बस में बैठे रहने पर लोगों को शंका हुई। वे उसे बुलाने पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए एमवायएच भेजा। पुलिस को शंका है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।