पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रालामंडल में रखेंगे खोजी कुत्ता, तेंदुए का पता लगाएगा

रालामंडल में रखेंगे खोजी कुत्ता, तेंदुए का पता लगाएगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रालामंडलके स्टाफ में एक खोजी श्वान भी जुड़ने वाला है। यह तेंदुए का पता लगाएगा। इस पर कमांड रखने के लिए दो वनरक्षकों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए उन्हें भोपाल भेजा गया है।

वन संरक्षक एक जोशी के मुताबिक रालामंडल में तेंदुआ अकसर जाता है। उसके आने की जानकारी तब तक नहीं लगती जब तक वह किसी जानवर का शिकार नहीं कर लेता। अवशेष मिलने पर उसकी मौजूदगी पता चलती है। जो कुत्ता रालामंडल में आएगा वह प्रशिक्षित रहेगा। उसे एनिमल जोन में समय-समय पर घुमाया जाएगा। तेंदुए की गंध मिलने पर वह भौंकना शुरू कर देगा।

तेंदुएकी फाइल बंद की वन विभाग ने -वन विभागने रेडियो कॉलोनी में दिखे तेंदुए की शहर में जांच अब बंद कर दी है। विभाग ने भी मान लिया है कि तेंदुआ शहर में नहीं है। पांच दिन वनकर्मियों ने शहर से 15 किमी के दायरे में सर्चिंग की थी, इसके बाद खोजी कुत्ता जैकी ने तीन दिन तक ढूंढने के प्रयास किए थे। एक भी सुराग तेंदुए का नहीं मिला।