पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉल में फ्लू का ज्यादा डर

मॉल में फ्लू का ज्यादा डर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर एक नए तरह की पड़ताल की जिसमें एक भी ऐसा परिवार नहीं मिला, जहां किसी एक सदस्य के बाद दूसरे सदस्य को भी इस बीमारी ने जकड़ा हो। अध्ययन में यह हकीकत उभरी कि स्वाइन फ्लू भीड़ वाले सार्वजनिक स्थानों या शॉपिंग वाले बाजारों पर ज्यादा हुई। इस निष्कर्ष के बाद अब विभाग मॉल्स अन्य सार्वजनिक जगहेां पर स्वाइन फ्लू रोकने की नई रणनीति बना रहा है।

स्वाइन फ्लू के मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या से परेशान स्वास्थ्य विभाग अब इसके वायरस फैलने की आशंकाओं वाले कारणों का पता लगा रहा है। विभाग का मानना था कि जिस परिवार में एक व्यक्ति को यह बीमारी हुई वहां दूसरे सदस्य भी प्रभावित हुए होंगे लेकिन नतीजे उलट निकले। >शेष पेज 3 पर