पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होटल रेडिसन के सामने गुमटी लगाने के विवाद में युवक को गोली मारी

होटल रेडिसन के सामने गुमटी लगाने के विवाद में युवक को गोली मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होटल रेडिसन के सामने गुमटी लगाने के विवाद में शनिवार रात एक युवक को गोली मार दी गई। पुलिस ने गुंडे सतीश भाऊ गैंग से जुड़े एक बदमाश और उसके साथी को हिरासत में लिया है।

टीआई खजराना सीबी सिंह ने बताया कालू पिता शंभू सिसौदिया निवासी मालवीय नगर इस घटना में घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार रात लगभग 9 बजे की है। होटल रेडिसन के सामने भरत पंडित अपने साथी संदीप बैस की गुमटी लगवा रहा था। इस दौरान कालू उसके साथी इसका विरोध करने पहुंचे। दोनों पक्षों में विवाद हुआ और भरत पंडित के साथी ने गोली चला दी। यह गोली कालू के कमर के नीचे पिछले हिस्से में लगी। उसे साथी अस्पताल ले गए, जबकि भरत ने अपने साथी को झूठी रिपोर्ट लिखाने के लिए खजराना थाने भेज दिया। पुलिस ने भरत एक अन्य साथी पंकज को हिरासत में लिया है। भरत गुंडे सतीश भाऊ गैंग का बताया जा रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

अस्पताल में भर्ती घायल कालू