शाकाहार पर प्रवचन आज
शाकाहार पर प्रवचन आज
इंदौर.श्रीस्थानकवासी जैन युवक संघ द्वारा चलाए जा रहे शाकाहार सप्ताह के समापन पर रविवार सुबह 9 बजे गांधी हॉल में धर्मसभा होगी। संघ के अध्यक्ष दीपक जैन टीनू ने बताया इसमें दिगंबर-श्वेतांबर जैन संतों आचार्य यशोभद्रसूरीश्वर, मेघचंद्रसागर, संत ललितप्रभ, चंद्रप्रभ, डॉ. चंदनाजी, अक्षयज्योति, मुनि विप्रणतसागर, मुनि निरंजनमुनि, साध्वी जयप्रभा, आदर्शज्योति, विदक्षश्रीजी आदि के प्रवचन होंगे।