- Hindi News
- साधारण सभा शुरू होते ही पास हो गए प्रस्ताव
साधारण सभा शुरू होते ही पास हो गए प्रस्ताव
इंदौर. नागरिकसहकारी बैंक की वार्षिक साधारण सभा शुरू होते ही सारे प्रस्ताव पास हो गए। इस कारण सदस्य अपनी बात नहीं रख सके। सदस्यों ने सहकारिता विभाग से इसकी शिकायत की है।
शनिवार को बैंक की वार्षिक साधारण सभा अध्यक्ष शिवदत्त मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें वर्ष 2013-14 का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बाद लाभ-हानि पत्रक स्वीकृत किया गया। ऑडिट प्रमाण पत्र की पुष्टि भी की गई। साथ ही वर्ष 2015-16 के प्रस्तावित बजट स्वीकृत करने सहित एजेंडा पास किया गया। संस्था के सदस्य जगमोहन वर्मा का कहना है साधारण सभा शुरू होते ही कुछ देर में सारे प्रस्ताव पास हो गए। सदस्यों को कुछ बोलने भी नहीं दिया गया। सदस्यों ने संचालक मंडल से आग्रह किया किंतु उन्होंने नहीं सुना। वर्मा के अनुसार उन्होंने संयुक्त आयुक्त सहकारिता सलिल कटारे को लिखित में शिकायत की है।