- Hindi News
- देश को सिपाही अच्छे मिलना चाहिए : संत चंद्रप्रभ
देश को सिपाही अच्छे मिलना चाहिए : संत चंद्रप्रभ
बॉस्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में शनिवार को संत और सिपाही समागम हुआ। इसमें संत चंद्रप्रभ के प्रवचन हुए। इसे डीआईजी सहित ढाई हजार पुलिसकर्मियों ने सुना। इस दौरान संत ललितप्रभ भी मौजूद थे।
संत चंद्रप्रभ ने कहा- सिपाही में तीन अक्षर, स, प, है। से सेवा करें, से पूरा परिश्रम और से हंसमुख बनें। लोगों को भी चाहिए कि वे पुलिस (सिपाही) का सम्मान करें। देश का हर व्यक्ति मिलकर देश निर्माण और उत्थान का संकल्प ले। देशवासियों को सरकार भले ही अच्छी मिले मिले पर सिपाही अच्छे मिलने चाहिए, ताकि देश की अच्छी तरक्की हो सके। उन्होंने कहा- संत और सिपाही एक-दूसरे के पूरक हैं। संत समाज में संस्कारों का निर्माण करता है और सिपाही समाज को सुरक्षा प्रदान करता है। समारोह में डीआईजी राकेश गुप्ता, एसपी आबिद खान, ओपी त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
शांतिदूतबने पुलिस : सिपाहीशांतिदूत बने, उसका नाम आग लगाने वालों में नहीं बुझाने वालों में आए और जो काम रूमाल से हो जाए उसके लिए रिवॉल्वर का उपयोग करें।
संत और सिपाही समागम में संत ललितप्रभ चंद्रप्रभ के प्रवचन हुए।