- Hindi News
- लीज शर्तों के उल्लंघन के बावजूद आईडीए की मदद से बिका प्लॉट
लीज शर्तों के उल्लंघन के बावजूद आईडीए की मदद से बिका प्लॉट
इंदौरविकास प्राधिकरण के अफसरों की मदद से सयाजी होटेल के ऐसे प्लॉट के टुकड़े कर बिकने से लेकर रजिस्ट्री तक की प्रक्रिया हो गई जिसके टुकड़े किए ही नहीं जा सकते थे। इस सौदे पर आपत्ति को लेकर आईडीए ने जाहिर सूचना भी छपवा दी थी। जब मामला भोपाल स्थित आवास एवं पर्यावरण विभाग पहुंचा और वहां से आईडीए अफसरों से सौदे पर स्पष्टीकरण मांगा गया तो आईडीए अफसरों ने अपनी गलती छुपाने के लिए सयाजी होटल प्रबंधन को नोटिस जारी कर पूछा कि आप प्लॉट कैसे बेच सकते हैं?
आईडीए ने ही इसके बाद बेचे गए प्लॉट की ताबड़तोड़ रजिस्ट्री कैंसिल करवाई और प्लॉट को फिर से एक बता दिया। बाद में होटल प्रबंधन को फिर से नोटिस जारी करते हुए प्लॉट के सौदे पर खुद ही आपत्ति ले ली है। जबकि यहीं के अफसरों की मिलीभगत से यह पूरा खेल हुआ।
क्याहै पूरी कहानी
सयाजीहोटल को आईडीए से स्कीम 54 एमआर 10 रोड पर पर प्लॉट नंबर एच-1 आवंटित किया गया था। इस प्लॉट की साइज करीब तीन लाख वर्गफीट है। सायाजी होटल प्रबंधन ने अपने प्लॉट का एक हिस्सा (लगभग 29 हजार फीट) बेचने के लिए आईडीए में संयुक्त नामांतरण करने के लिए आवेदन किया। हालांकि, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के नियमों के मुताबिक कोई प्लॉट का तो संयुक्त नामांतरण हो सकता है ही इसे टुकड़े कर बेचा जा सकता है। आईडीए ने इस नियम को दरकिनार कर प्लॉट के टुकड़े कर बेचने के लिए एक जाहिर सूचना जारी कर दी। इस जाहिर सूचना के माध्यम से 15 दिन के भीतर दावे-आपत्ति बुला ली। इसमें स्पष्ट लिखा की अगर किसी को भी आपत्ति हो 15 दिन के भीतर लिखित आपत्ति आईडीए में पेश करें नहीं तो प्लॉट बेचने वाले सयाजी होटल्स लिमिटेड और खरीदने वाले नाकोड़ा डेवलपर्स का नाम संयुक्त रूप से दर्ज कर लिया जाएगा। फिर किसी तरह की आपत्ति मान्य नहीं होगी।
इसके बाद इस प्लॉट के 29 हजार फीट हिस्से की रजिस्ट्री भी हो गई। इसकी सूचना भोपाल टाउन एंड कंट्री प्लानिंग को मिली तो वहां से उपसचिव बीएन त्रिपाठी ने आईडीए को नोटिस जारी कर पूछा की टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के किस नियम के आधार पर आईडीए ने प्लॉट का संयुक्त नामांतरण कर प्लॉट भूमि विभाजन कर प्लॉट का टुकड़ा बेचने के लिए जाहिर सूचना जारी कर दी? आईडीए ने किस आधार पर दावे आपत्तियां बुला लीं? इस नोटिस पर आईडीए में हलचल मच गई। आईडीए अफसरों ने घबराकर सयाजी होटल प्रबंधन को नोटिस जारी कर स्पष्टी