- Hindi News
- बच्चे के स्कूल पहुंचते ही पैरेंट्स को मिलेगा एसएमएस
बच्चे के स्कूल पहुंचते ही पैरेंट्स को मिलेगा एसएमएस
आपकाबेटा/बेटी स्कूल पहुंच चुके हैं। बेटा/बेटी स्कूल से निकल गए हैं। कुछ ऐसे ही एसएमएस अब पैरेंट्स को उनके मोबाइल पर मिलेंगे। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के स्कूलों में अब ऐसी टेक्नोलॉजी का यूज किया जा रहा है जिससे पैरेंट्स को बच्चे की हर एक्टिविटी की जानकारी मिल सकेगी।
जीपीएस, क्वाउड कम्प्यूटिंग टेक्नोलॉजी और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी की मदद से बच्चे के स्कूल पहुंचने और स्कूल से निकलने पर पैरेंट्स को उनके मोबाइल पर एसएमएस मिलेगा। इस सिस्टम से स्कूल में अटेंडेंस सिस्टम भी आसान होगा क्योंकि एक बार स्कूल में एंटर होने के कुछ सेकंड्स में ही इस सिस्टम के जरिए स्टूडेंट की प्रेजेंट लग जाएगी। यह सिस्टम स्कूल के मेन गेट पर लगाया जाएगा जहां से बच्चे एंटर होते हैं।
tech update
दो स्टॉप पहले मिलेगा एसएमएस
पैरेंट्सको अब घंटों तक बस स्टॉप पर स्कूल बस का इंतजार भी नहीं करना होगा। जैसे ही बस बच्चों को लेकर स्कूल से निकलेगी और दो स्टॉप पहले पहुंचेगी तो पैरेंट्स को बस की लोकेशन और टाइम पता चल सकेगा। यह भी एसएमएस के जरिए होगा। इसके लिए बस में जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है।
स्टूडेंट्सको दी जाएगी चिप
इसटेक्नोलॉजी के यूज के लिए स्मार्ट अटेंडेंस इंस्ट्रूमेंट को स्कूल के मेन गेट पर लगाया जा सकता है जहां से बच्चों की एंट्री होती है। साथ ही बच्चों को एक चिप भी दी जाएगी जिसे वे अपने बैग में रख सकते हैं। जब भी वे इंस्ट्रूमेंट के अंदर से गुजरेंगे उनकी जानकारी पैरेंट्स तक आसानी से पहुंच जाएगी।
शहर के एक निजी स्कूल में यह स्मार्ट अटेंडेंस सिस्टम इनस्टॉल किया गया है।
पैरेंट्स की चिंता होगी कम
कोलंबियाकॉन्वेंट की प्रिंसिपल नलिनी पाल ने बताया कि हाल ही में स्कूल में यह सिक्योरिटी सिस्टम इंस्टॉल किया गया। अभी चौथी और 10वीं क्लास के चार-चार सेक्शंस के स्टूडेंट्स को चिप दी गई है। इस टेक्नोलॉजी से अटेंडेंट में कम समय लगा रहा है। साथ ही पैरेंट्स तक भी बच्चों की इन्फॉर्मेशन पहुंचाने में आसानी हो रही है। इस सिस्टम में पैरेंट्स की चिंता वाकई कम होगी।
स्कूल्सऔर पैरेंट्स को फायदा
एनीबेसेंट स्कूल के प्रिंसिपल मोहित यादव बताते हैं कि इस प्रकार के सिक्योरिटी सिस्टम से स्कूल और पैरेंट्स दोनों को फायदा होगा। पैरेंट्स को बच्चे की पल पल की जानकारी होगी। साथ ही बच्चे भी पैरेंट्स