- Hindi News
- प्रकटन में अभिव्यक्त होते मूर्त अमूर्त रूपाकार
प्रकटन में अभिव्यक्त होते मूर्त-अमूर्त रूपाकार
खूबसूरतखिले फूल पर बैठी तितली, थके-मांदे लोग, गुलाबी फूलों के बीच मानवाकृति, प्रकृति का सुंदर नज़ारा और लाल-पीले रंगों के साथ ही ग्रे रंग में अमूर्तन। ये सब चित्रकारी प्रकटन-3 एक्जीबिशन का हिस्सा हैं। यह तीन दिनी प्रदर्शनी सोमवार से देवलालीकर कला वीथिका में शुरू हुई। इसमें 12 चित्रकारों की पेंटिंग्स शामिल की गई हैं
अमूर्तनमें रचनात्मकता के नए आयाम- आभासमहेंद्रे ने सपाट कैनवास पर एक काला गोला बनाकर तो लाल-हरे-नीले रंग में अनु उकांडे ने अमूर्तन में अपनी रचनात्मकता के आयाम ढूंढे। अवधेश ने बहते रंगों का संवेदनशील इस्तेमाल करते हुए प्रभावी अमूर्तन रचा। लव कर्णिक ने कैनवास टेक्सचर फील देते हुए त्रिशूल रचा।
painting exhibition
देवलालीकला वीथिका में सोमवार से तीन दिनी पेंटिंग एक्जीबिशन प्रकटन शुरू हुई