पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पढ़ाना छोड़कर कई शिक्षक बन गए बाबू

पढ़ाना छोड़कर कई शिक्षक बन गए बाबू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौरसंभाग के लोक शिक्षण संयुक्त संचालक (जेडी) और डीईओ के मनमाने रवैए के चलते स्कूलों में शिक्षकों का अभाव पैदा हो रहा है। इन्होंनेे अपने चहेतों को मनपसंद जगहों पर अटैच कर रखा है।

शिक्षकों के अटैचमेंट से स्कूलों पर दोहरी मार पड़ रही है। स्कूलों की मुश्किल यह है कि एक तो मूल संस्था से दूसरे स्कूल में गए शिक्षक का वेतन जाता है और साथ ही अतिथि शिक्षक का आर्थिक भार भी सहना पड़ता है। इसके साथ ही पढ़ाई अलग प्रभावित होती है। इंदौर में कई शिक्षक तो कलेक्टर कार्यालय में सालों से अटैच हैं। इन्हें मूल संस्था में भेजने के लिए विभाग ने अब तक कोई उपयुक्त कार्रवाई नहीं की है। इन शिक्षकों को लाभ पहुंचाने के लिए उनकी संस्था में अतिथि शिक्षक नियुक्त कर प्रदेश शासन पर फिजूल में वित्तीय भार डाला जा रहा है। >शेषपेज3 पर