- Hindi News
- छत्तीसगढ़ से चार गुना फीस वसूल रही है एमपी पीएससी
छत्तीसगढ़ से चार गुना फीस वसूल रही है एमपी पीएससी
एमपीपीएससी ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए परीक्षाओं को ऑनलाइन किया है। पिछले कुछ वर्षों में कई भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के कारण पीएससी की साख गिरी है और कई अधिकारी कर्मचारी जेल गए हैं। इसलिए एमपी पीएससी इस बार एजेंसी हायर कर ऑनलाइन परीक्षा करा रही है।
एजेंसी परीक्षा कराने के लिए कितनी फीस लेगी, यह अभी तय नहीं है, लेकिन पीएससी ने 1640 रुपए जमा कराना शुरू कर दिया है। अभी तक 125 रुपए जमा करके असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले आवेदकों को 1640 रुपए चुकाने पड़ेंगे।
18फरवरी को खुलेगा टेंडर
मप्रलोक सेवा आयोग के लिए परीक्षा कौन सी एजेंसी करवाएगी, इसका फैसला 18 फरवरी को होगा। पीएससी इसके लिए टेंडर जारी कर चुकी है
एजेंसीके जिम्मे सभी काम
ऑनलाइनपरीक्षा में पेपर सेट तथा इंटरव्यू लेने का काम ही पीएससी करेगी। जबकि परीक्षा आयोजित कराने से लेकर, कम्प्यूटर सेंटर, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, काउंसलिंग आदि का कार्य एजेंसी करेगी।
परीक्षा का तुलनात्मक गणित