पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों के अटैचमेंट में प्राचार्य की आपत्ति भी नजरअंदाज

शिक्षकों के अटैचमेंट में प्राचार्य की आपत्ति भी नजरअंदाज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासनिकसंकुल स्थित निर्वाचन कार्यालय में दर्जनों शिक्षक अटैच हैं। कई शिक्षक तो बरसों से यहां बाबू बने हुए हैं और अपने स्कूल में पढ़ाना तक भूल गए हैं। इससे स्कूलों का रिजल्ट भी बिगड़ रहा है। विभाग के पोर्टल पर जानकारी रोज अपडेट किए जाने की व्यवस्था है। इसके बावजूद शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिरपुर के सहायक शिक्षक संजय धीमान लगभग सात-आठ वर्षों से निर्वाचन कार्यालय में अटैच हैं। एजुकेशन पोर्टल पर इस शिक्षक के निर्वाचन कार्यालय में अटैच होने की जानकारी भी अपडेट हो रही है। इसी तरह राऊ मिडिल स्कूल के एक शिक्षक को भी जेडी ने अटैच करवा रखा है। स्कूल से नदारद रहने वाले शिक्षकों की जानकारी पोर्टल पर बनाए गए सॉफ्टवेयर पर मनमानी को उजागर कर रही है।

निलंबनके नोटिस पर रिलीव

लोकशिक्षण संयुक्त संचालक केके पांडे ने उज्जैन संभाग में दखल देते हुए देवास जिले के एक शिक्षक को अपने कार्यालय में अटैच कर रखा था। चूंकि यह जिला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर का है, इसलिए देवास के जिला शिक्षा अधिकारी ने आपत्ति दर्ज करवाई थी। इसके बाद भी शिक्षक को रिलीव नहीं किया तो देवास जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर खेड़े ने शिक्षक प्रमोद भार्गव को निलंबन का नोटिस भेजा। बताते हैं कि इस नोटिस के बाद संयुक्त संचालक ने उक्त शिक्षक को रिलीव किया।