- Hindi News
- सही प्लानिंग से पहुंचिए रिकवरी से टेम्पो रन तक
सही प्लानिंग से पहुंचिए रिकवरी से टेम्पो रन तक
सिटी रिपोर्टर }शहर में 22 फरवरी को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स पर होने वाली जियो इंदौर हाफ मैराथन के लिए तैयारियां हो रही हैं। फिटनेस एक्सपर्ट्स और मैराथनर्स फर्स्ट टाइम रनर्स को टिप्स भी दे रहे है। शहर में मैराथन के ट्रेनिंग कैम्प्स भी चल रहे हैं। मैराथन में पहली बार हिस्सा लेने जा रहे फर्स्ट टाइमर्स के लिए सिटी भास्कर शेअर कर रहा एक्सपर्ट टिप्स जिससे रिकवरी से टेम्पो रन तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
1.रिकवरी रन
यहआपको हार्ड रन से होने वाले फटीग से रिलैक्स करेगी और मसल्स को अगने दिन की रन के लिए तैयार करेगी। यह बहुत कम स्पीड पर होती है।
2.स्टेडी रन
रिकवरीरन से थोड़ी तेज़ इस रन में एफर्ट लेवल सेवन टू ऐट होना चाहिए।
3.लॉन्ग रन
एरोबिकफिटनेस, एफिशएंसी और एंड्योरेंस बढ़ाने के लिए यह रन अपने रेजीम में शामिल करें। इसमें डिस्टेंस ज्यादा लेकिन स्पीड मीडियम रहेगी। एफर्ट लेवल सिक्स टू सेवेन।
4.टेम्पो रन
यहहार्डइ रन है जिसमें डिस्टेंस भी ज्यादा रहेगा और स्पीड भी। टेम्पो ज्यादा रखते हुए बीच-बीच में स्लो रनिंग करते हुए इंटरवल्स लें। 20 मिनट ते़ज़ और 5 मिनट स्लो दौड़ें। इससे स्टेमिना बढ़ेगा।
Indore
Marathon