- Hindi News
- इंडिया विज़न : 2030 विषय पर हुए सेमिनार में सांसद सीए किरीट सोमैया ने कहा
इंडिया विज़न : 2030 विषय पर हुए सेमिनार में सांसद सीए किरीट सोमैया ने कहा-
उन्होंनेकहा की पूरा विश्व भारत को सबसे विकासशील देश के रूप में देख रहा है क्योकि आज हम बेस्ट लेवल पर हैं। विकसित देश इंडिया के इस रूप को साफ साफ देख भी रहे हैं। उन्होंने कहा की अटलबिहारी वाजपेयी ने कहा था की भारत के लोगों की आंखो में सपने बसते हैं लेकिन इन्हें खुली आंखों से देखने की जरुरत है। पिछले सालो में विकसित देशो की टॉप मोस्ट 57 हस्तियां भारत चुकी है क्योकि वे यहां की अनंत संभावनाओं को इन्केश करना चाहते हैं। इसलिए हमें अपने सपनों को सच करने के लिए इस फ्यूचर संभावना को भारत से बाहर ले जाने से रोकना है।
सपनों के लिए ईमानदार रहने की ज़रूरत
seminar
सिटीरिपोर्टर }हम सभी मिलकर ख़्वाब देखें, उसे पूरी लगन और मेहनत से पूरा करने की कसम खाएं, तो यह देश दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बन सकता है। हमें अपनी क्षमताओं और योग्यता का देश-समाज के लिए इस्तेमाल करना होगा। देश की क्षमताओं को बेहतर ढंग से पहचानने की जरूरत है। यह बात भाजपा के सांसद और सीए किरीट सौमेय्या ने कही। वे सोमवार को इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, इंदौर ब्रांच की ओर से आईसीएआई आडिटोरियम में हुए सेमिनार में बोल रहे थे। सब्जेक्ट इंडिया विज़न 2030 था।
2030 में हम टॉप-5 देशों में होंगे
बतौरचीफ गेस्ट उन्होंने कहा कि 60 परसेंट इंटेलीजेंट युवा देश की सबसे बड़ी ताकत है। ख्वाब ऐसा देखें जिसमें देश से यह वादा करें कि हम देश और समाज को साथ लेकर चलेंगे। हमें एक मिशन की तरह काम करना पड़ेगा। हमारा मिशन है 2015 में भारत विकसित देश बन जाएगा, 2022 में स्ट्रॉन्ग इकॉनामी बनेगा, 2030 में टॉप 5 देशो में जाएगा और 2050 में विश्व की महाशक्ति बन जाएगा। स्वागत भाषण चेयरमैन सीए नरेन्द्र भंडारी ने दिया और संचालन किया अभय शर्मा ने।