- Hindi News
- ब्रेक ठीक थे, सिटी बस चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
ब्रेक ठीक थे, सिटी बस चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
विजयनगर चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर सोमवार को सिटी बस से हुई दुर्घटना में बस के ब्रेक फेल नहीं हुए थे। चालक की लापरवाही से ही यह हादसा हुआ था। यह बात पुलिस की जांच में सामने आई है। इधर हादसे में मृत बांबे हॉस्पिटल के डॉक्टर के परिजनों ने एक्सीडेंट के बाद घायल को मयूर हॉस्पिटल ले जाने पर सवाल उठाए हैं। परिजन का कहना है कि पास के किसी बड़े अस्पताल में ले जाते तो जान बच सकती थी।
विजय नगर टीआई छत्रपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि रूट नंबर 5 की सिटी बस के चालक कालू सिंह पटेल रफ्तार में बस दौड़ाकर लाया था जिससे बांबे हॉस्पिटल के डॉक्टर चाणक्य विजयवर्गीय की जान चली गई और दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह ब्रेक फेल होने की झूठी बात बोलकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। एआईसीटीएसएल की टेक्निकल टीम ने भी रात में बस की जांच की।