- Hindi News
- तीन ज्वेलर्स पर आयकर सर्वे, साढ़े पांच करोड़ सरेंडर
तीन ज्वेलर्स पर आयकर सर्वे, साढ़े पांच करोड़ सरेंडर
इंदौर| आयकरविभाग ने मंगलवार दोपहर कुछ ज्वेलर्स के यहां सर्वे की कार्रवाई की। तीन फर्मों के कुल नौ ठिकानों पर कार्रवाई की गई, जिसमें दो फर्मों से साढ़े पांच करोड़ की अघोषित आय सरेंडर हुई है। विभाग ने मणिकरण ज्वेलर्स के दो ठिकानों, किशनलाल खेमराज तिवारी ज्वेलर्स के एक और अशर्फीलाल अशोक कुमार के छह ठिकानों पर कार्रवाई की। इसमें मणिकरण ने दो करोड़ और किशनलाल ने साढ़े तीन करोड़ रुपए सरेंडर किए थे, रात तक अशर्फीलाल के यहां जांच जारी थी।